डेस्क, कुशीनगर केसरी/केके न्यूज24, वाराणसी। दिनाकं 19.12.2020 को थाना चोलापुर में पंजीकृत मु0अ0सं0-541/2020 धारा-363/366 भादवि से सम्बन्धित अपहृता की सकुशल बरामदगी हेतु उच्चाधिकारीगण से प्राप्त आदेश के अनुपालन में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा पतारसी-सुरागरसी/साक्ष्य संकलन के क्रम में अभियुक्त राजेश कुशवाहा पुत्र बाबू लाल कुशवाहा ग्राम बान्डी थाना नरसिंहगढ़ जिला रायगढ़ मध्य प्रदेश को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके कब्जे से अपहृता बरामद हुई। दिनांक 09-01-2021 को अभियुक्त राजेश कुशवाहा उपरोक्त को नियमानुसार थाना चोलापुर लाकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण…….. राजेश कुशवाहा पुत्र बाबू लाल कुशवाहा निवासी ग्राम बान्डी थाना नरसिंहगढ़ जिला रायगढ़ मध्य प्रदेश उम्र करीब-21 वर्ष। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम…… उ0नि0 श्री हर्ष कुमार सिंह भदौरिया, का0 प्रदीप यादव व म0का0 लक्ष्मी यादव थाना चोलापुर, जनपद वाराणसी।