विशाल श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी/केके न्यूज24, कुशीनगर(२६ जनवरी)। 72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स कुशीनगर में मुख्य अतिथि स्वामी प्रसाद मौर्या (कैबिनेट मंन्त्री श्रम, सेवायोजन, समन्वय उ0प्र0) के द्वारा ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस परेड की सलामी ली गई तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार सिंह के साथ मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया तथा उपस्थित समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों व नागरिकों को राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई व परेड को सम्बोधित किया गया।इसके उपरान्त मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधि0 / कर्मचारियों 1.नि0 अनुज कुमार सिंह, 2.नि0 आनन्द कुमार गुप्ता, 3.नि0 मृत्युन्जय सिंह, 4. नि0 धर्मेन्द्र सिंह, 5. नि0 आतुल्य पाण्डेय, 6.नि0 सुनील कुमार सिंह, 7. नि0 संजय कुमार सिंह, 8.नि0 अजय कुमार ओझा, 09. नि0 नीरज शाही, 10. नि0 सत्य सान्याल शर्मा 11.उ0नि0 नन्दा प्रसाद, 12.उ0नि0 अमित शर्मा, 13. उ0नि0 संजय कुमार, 14.टीएसआई परमहंस, 15.क0 आपरेटर आशीष सिंह, 16. का0 चन्द्रभान वर्मा, 17. म0का0 रीमा यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शारदा आदर्श शिशु एंव लघु माध्यमिक विद्यालय भिस्वा सरकारी, प्रभा तारा पब्लिक स्कूल मोती छापर, पुर्वांचल न्यू अयोध्या एकेडमी, सेन्ट जेवियर्स स्कूल पड़रौना, नटराजन म्यूजिक पड़रौना स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतिकरण भी किया गया। पुलिस वेल फेयर एसोशिऐशन वामा सारथी जनपद की अध्यक्षा श्रीमती निहारिका सिंह, श्रीमती जिलाधिकारी अध्यक्षा श्रीमती निथिया महोदया एंव मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अन्नपुर्णा गर्ग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।