अनूप श्रीवास्तव/प्रवीण कुमार, कुशीनगर केसरी/kknews24, बीजपुर, सोनभद्र(08 मार्च)। बीजपुर थाने में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश महोदय के द्वारा महिलाओं के उद्बोधन में दिए गए लाइव प्रसारण को थाना बीजपुर में महिलाओं को दूरदर्शन पर लाइव प्रसारण दिखाने का कार्य किया गया और महिला आरक्षी दीपा सिंह द्वारा महिला सशक्तिकरण के बारे में विस्तार रूप से बताया। इस कार्यक्रम में उपस्थित बीजपुर ग्राम प्रधान सुनीता सिंह के साथ ज्यादा संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं और बीजपुर थाना के प्रभारी देवता नंद सिंह सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।